BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

CONGRATULATIONS! गोलवां की देवांशु ने 500 में से 480 अंक प्राप्त करके पूरे हिमाचल में प्राप्त किया 13वां स्थान!

 

जी हां, लडभङोल क्षेत्र के गांव गोलवां की देवांशू सुपुत्री सतीश कुमार ने 12वीं मेडिकल साइंस में 500 में से 480 अंक प्राप्त करके पूरे प्रदेश में 13वां रैंक हासिल किया है जो कि बेहद प्रसन्नता की बात है। सतीश कुमार रेवेन्यू विभाग में बतौर पटवारी कार्यरत हैं। दीवांशू ग्राम पंचायत गोलमा के प्रधान धनीराम शास्त्री की पोती है। इतने अच्छे अंक प्राप्त करके उन्होंने क्षेत्र का नाम रोशन किया है जिसके लिए देवांशु शाबाशी की पात्र है। LADBHAROLNEWS. COM की तरफ से दीवांशु और उसके परिजनों को बहुत-बहुत बधाई और दीवांशू को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं!

 

Comments