BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

बधाई हो हिम फ्लावर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़भडोल का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है


 लडभड़ोल :- हिम फ्लावर पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़भडोल का दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास उपाध्याय ने बताया कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित किए गए दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में विद्यालय के छात्र रितिक ने 700 में से 668 अंक लेकर प्रथम स्थान हासिल किया जबकि विद्यालय की छात्र रमन ने 665 अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया और विद्यालय की छात्रा दिया ने 659 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया वहीं विद्यालय की छात्रा सानिया ने 627अंक लेकर चौथा स्थान हासिल किया जबकि पिया ने 626 अंक लेकर पांचवा व मुस्कान ने 601 अंक लेकर छठा स्थान प्राप्त किया अन्य सभी बच्चों ने 75% से अधिक अंक लेकर दसवीं कक्षा की परीक्षा उत्तीर्ण की । इसके लिए उन्होंने सभी छात्रों को उनके अभिभावकों को और विद्यालय के अनुभवी मेहनती शिक्षकों को बधाई व मुबारकवाद दी । उन्होंने इन सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है इस मौके पर उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में बोर्ड परीक्षाओं के परीक्षा परिणामों को मेरिट की ओर ले जाने के लिए शिक्षकों और बच्चों द्वारा कड़ी मेहनत की जा रही है उन्होंने यह भी बताया कि 12वीं कक्षा बेहतर परिणाम लाने के लिए सभी बच्चों को विद्यालय द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। इस मौके पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक अंचल शर्मा, करतार जग्गी, प्यार चंद राणा, गौरव राणा, सुनंदा, शिल्पा, राजीव, सचिन, ममता ठाकुर, रवीना, अरुणा, मोनिका, निशा, मीना, प्रेमलता,रेखा, राजकुमारी, गीता, पूनम, ज्ञानचंद, राजकुमार, काजल, शबनम आदि उपस्थित रहे ।

Comments