BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

लडभड़ोल के दलेड़ गांव में एक महिला के साथ बलात्कार का मामला पुलिस थाना में दर्ज हुआ है।

 
संकेतिक फोटो


लड़भड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत दलेड के दलेड़ गांव की एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है कि लुधियाना निवासी उसके पति की बुआ का बेटा अमन कुमार गत चार मई को उनके घर आया हुआ था,उस दिन इसके घर में सास-ससुर और इसके दो बेटे थे।उनके पति ड्राइवर हैं और उस दिन घर से बाहर थे।रात को लगभग एक बजे के करीब वह बाथरूम में गई थी और अपने कमरे में सोने जा रही थी,तो अमन कुमार ने इसे जबरदस्ती पकड़ लिया और अपने हाथों से इसका मुंह बंद कर इसके साथ बलात्कार किया।आरोपी ने डराया-धमकाया और कहा कि अगर इस बात को किसी को बताएगी,तो तुझे और तेरे बच्चों को जान से मार दूंगा।इसने डर के मारे यह बात किसी को नहींल बताई, लेकिन हिम्मत करके पति को सारी घटना बताई और पुलिस में मामला दर्ज करवाया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने वीरवार को बताया कि लुधियाना निवासी के विरुद्ध मामला दर्ज हुआ हैं।और मामलें की छानबीन की जा रही हैं।

 

Comments