BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

शिक्षा खंड चौंतड़ा-एक के अंशकालीन बहुउद्देशीय कार्यकर्ता के परिणाम घोषित प्राथमिक स्कूलों के लिये 30 व

 


जोगिन्दर नगर, 30 जून-उपमंडल जोगिन्दर नगर के अंतर्गत शिक्षा खंड चौंतड़ा-एक के तहत विभिन्न प्राथमिक व माध्यमिक पाठशालाओं में अंशकालीन बहुउद्देशीय कार्यकर्ता के पदों के परिणाम आज घोषित कर दिये गए हैं।
इस बारे जानकारी देते हुए उपमंडलाधिकारी (नागरिक) जोगिन्दर नगर डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि शिक्षा खंड चौंतड़ा-एक के अंतर्गत प्राथमिक स्कूलों के लिये अंशकालीन बहुउद्देशीय कार्यकर्ता के कुल 30 पदों को 285 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। जबकि माध्यमिक पाठशाला के तहत 10 पदों के लिये कुल 55 आवेदन प्राप्त हुए थे।
उन्होने बताया कि मेरिट के आधार पर राजकीय प्राथमिक पाठशाला मटरू से मीनू देवी पत्नी रंजीत सिंह, जीपीएस भजराला से अंशु मैहरा सुपुत्री रवि कुमार, जीपीएस ऐहजु से अखिल भंगालिया सुपुत्र चंद्रपॉल, जीपीएस घट्टा से रंजीता कुमारी पत्नी अमित कुमार, जीपीएस ठारू चांजड़ा से राकेश कुमार सुपुत्र रत्न चंद, जीपीएस त्रामट से अरविंद राणा सुपुत्र अजय कुमार, जीपीएस सगनेहड़ से पवना कुमारी पत्नी भारत सिंह, जीपीएस सुखबाग से सुनील कुमार सुपुत्र राजमल, जीपीएस मचकेहड़ से शीतला पत्नी सुनील कुमार, जीपीएस सतैण से शीतला पत्नी सुनील कुमार, जीपीएस खज से कुमारी ऊषा पत्नी सुभाष चंद, जीपीएस चौंतड़ा से अनिल कुमार सुपुत्र भूरी सिंह, जीपीएस बाग भंगाल से गांधी राम सुपुत्र पृथी चंद, जीपीएस भडयाड़ा से आशीष कुमार सुपुत्र सुरेश कुमार, जीपीएस भगेहड़ से विशाल सुपुत्र प्यार चंद, जीपीएस लोअर चौंतड़ा से अनिल कुमार सुपुत्र भूरी सिंह, जीपीएस सैंथल से डिंपल पत्नी अनूप कुमार, जीपीएस सारिली से आशा देवी पत्नी जोगिन्दर सिंह, जीपीएस योरा से विनीत कुमार सुपुत्र जसवंत, जीपीएस लोअर योरा से आशा देवी पत्नी राकेश कुमार, जीपीएस डोहग से ललिता पत्नी संजय कुमार, जीपीएस टिकरू से विजय कुमार सुपुत्र गुलाब सिंह, जीपीएस भाला रिहड़ा से अनिता देवी पत्नी होशियार सिंह, जीपीएस चांदनी से विजय कुमार सुपुत्र गुलाब सिंह, जीपीएस द्रुब्बल से रीना देवी पत्नी टेक चंद, जीपीएस घनैतर से कालीदास सुपुत्र भीखम राम, जीपीएस चडोंझ से अनीता कुमारी पत्नी मनोहर सिंह, जीपीएस लांगणा से मोनिका राणा पत्नी राकेश कुमार, जीपीएस कोटला वन से अनिता देवी पत्नी संजय कुमार तथा प्राथमिक पाठशाला धुरली से बबली देवी पत्नी संजय कुमार का चयन हुआ है।
इसी तरह माध्यमिक पाठशाला घट्टा से रंजीता कुमारी पत्नी अमिता कुमार, जीएमएस टिकरी मुशैहरा से बबीता ठाकुर पत्नी दविंद्र कुमार, जीएमएस भटेहड़ से रजनी देवी पत्नी विजय कुमार, जीएमएस हरड बेहडू से गांधी राम सुपुत्र पृथी चंद, जीएमएस चडोंझ से अनिता कुमारी पत्नी विपिन लाल, जीएमएस त्रामट से अरविंद राणा सुपुत्र अजय कुमार, जीएमएस भाला रिहड़ा से अनिता देवी पत्नी होशियार सिंह, जीएमएस भडयाड़ा से आशीष कुमार सुपुत्र सुरेश कुमार, जीएमएस धुरली समौण से बबली देवी पत्नी संजय कुमार तथा राजकीय माध्यमिक पाठशाला नेरी से प्रेम चंद सुपुत्र खेम चंद का चयन हुआ है।

Comments