BREAKING NEWS:

जोगेंद्रनगर ब्लाक कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित

Image
 जोगिंद्रनगर/लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) :- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जोगेंद्रनगर के पदाधिकारियों, जोन अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी। नई कार्यकारिणी में एडवोकेट इंद्र सिंह धीमान को जोगेंद्रनगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, प्यार चंद जोगेंद्रनगर, काली दास पालसरा लांगणा, भारत ममाननिया लडभड़ोल, रणवीर सिंह मकरीडी, राम लाल भराडू, ओम प्रकाश जिमजिमा, पीताम्बर सिंह चौंतड़ा, स्वर्ण सिंह चौंतड़ा, भगवान दास ढेलू, दिनेश कुमार द्राहल को उपाध्यक्ष, जगदीश ठाकुर मकरीड़ी, (नरेंद्र ठाकुर उर्फ पप्पी) लडभड़ोल, उमीद कटवाल लांगणा, एडवोकेट दिनेश गांव कंधार, राकेश कुमार भराडू, पवन शर्मा, इंद्र पाल गांव हार गुनेंन, कमला देवी गांव बल्ह, देव राम।                   एडवोकेट इंद्र सिंह धीमान को बनाया गया अध्यक्ष गांव रुब्बल, रविंद्र ठाकुर गांव नोहली, सुमीत कुमार, सुरेंद्र ठाकुर, लक्की ठाकुर, भुवनेश पंत जोगेंद्रनगर, रेनू कुमारी पीहड़ बेहलू को महा सचिव, मदन लाल गांव बिहूं, जोगिंद्...

लाइव वर्चुअल जन संपर्क के तहत बताई जाएंगी उद्योग विभाग की योजनाएं उद्योग विभाग की योजनाओं पर 25 जून को एसडीएम एवं उद्योग विभाग के अधिकारी होंगे लाइव

 

जोगिन्दर नगर, 23 जून-
उप मंडल जोगिन्दर नगर में उद्योग विभाग के माध्यम से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं संबंधी जानकारी 25 जून को वर्चुअल माध्यम से लोगों को दी जाएगी। इस बीच जहां उद्योग विभाग के अधिकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी लोगों के बीच रखेंगे तो वहीं विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित लोग भी अपने अनुभव साझा करेंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि लाइव वर्चुअल जन संपर्क-एक श्रृंखला के अंतर्गत नौवें एपिसोड में आगामी 25 जून को सायं 4 से 5 बजे तक उद्योग विभाग से जुड़ी योजनाओं बारे लोगों से सीधा वर्चुअल जन संपर्क किया जाएगा। इस दौरान जहां उद्योग विभाग के अधिकारी विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी लोगों के बीच रखेंगे तो वहीं लाभान्वित लोग अपने अनुभव भी लोगों के बीच साझा करेंगे।
एसडीएम का कहना है कि इस लाइव वर्चुअल जन संपर्क-एक श्रृंखला को शुरू करने का प्रमुख उद्देश्य डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा लोगों को सरकार की विकासात्मक योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाना है। इसी श्रृंखला के तहत अब तक आठ एपिसोड पूरे कर लिये गए हैं। जिनके तहत विभिन्न विभागों के माध्यम से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी लोगों के बीच रखी गई है।
उन्होने बताया कि एपिसोड नौ का सीधा प्रसारण एसडीएम जोगिन्दर नगर के यूट्यूब चैनल में किया जाएगा तथा साथ ही इसे एसडीएम जोगिन्दर नगर व एपीआरओ जोगिन्दर नगर के फेसबुक पेज व अकाउंट के साथ-साथ विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म में 25 जून को सायं 4 से 5 बजे के बीच किया जाएगा। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों से इस दौरान वर्चुअल माध्यम से जुड़ने का आह्वान किया है ताकि सरकार की विकासात्मक योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किया जा सके। इस बीच लोग अपने प्रश्न भी पूछ सकते हैं जिनका संबंधित अधिकारियों के माध्यम से यथासंभव हल करने का भी प्रयास किया जाएगा।

 

Comments