BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

शिक्षा खंड चौंतड़ा-दो के अंशकालीन बहुउद्देशीय कार्यकर्ता के परिणाम घोषित प्राथमिक स्कूलों के लिये 17 व मिडिल स्कूल के लिये एक का हुआ चयन

 

जोगिन्दर नगर, 30 जून-उपमंडल जोगिन्दर नगर के अंतर्गत शिक्षा खंड चौंतड़ा-दो के तहत विभिन्न प्राथमिक व माध्यमिक पाठशालाओं में अंशकालीन बहुउद्देशीय कार्यकर्ता के पदों के परिणाम आज घोषित कर दिये गए हैं।
इस बारे जानकारी देते हुए उपमंडलाधिकारी (नागरिक) जोगिन्दर नगर डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने बताया कि शिक्षा खंड चौंतड़ा-दो के अंतर्गत प्राथमिक स्कूलों के लिये अंशकालीन बहुउद्देशीय कार्यकर्ता के कुल 17 पदों को 136 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। जबकि माध्यमिक पाठशाला के तहत एक पद के लिये कुल आठ आवेदन प्राप्त हुए थे।
उन्होने बताया कि मेरिट के आधार पर राजकीय प्राथमिक पाठशाला लंगेसर भगेहड़ से पम्मी देवी पत्नी मोहन सिंह, जीपीएस गाहरू से रेखा देवी पत्नी धर्म सिंह, जीपीएस तुल्लाह से माया देवी पत्नी वीर सिंह, प्राथमिक पाठशाला खडिहार से शनी कुमार सुपुत्र राज कुमार, जीपीएस गंगोटी से सीमा देवी पत्नी रविंद्र ठाकुर, जीपीएस त्रैम्बली से रानी देवी पत्नी लेख राज, जीपीएस धौण जोगिन्द्र सिंह सुपुत्र बुद्धि सिंह, जीपीएस कोलंग से सुनील कुमार सुपुत्र राजमल, जीपीएस खद्दर सुमन लता पत्नी अमर सिंह, जीपीएस बनांदर से कुलदीप कुमार सुपुत्र मुलतान सिंह, जीपीएस ऊटपुर से दीपा देवी पत्नी होशियार सिंह, जीपीएस सिमस से सरिता देवी पत्नी जगदेव, जीपीएस दलेड से शर्मिला देवी पत्नी विनीत कुमार, जीपीएस छंछेहड से नीतू कुमारी पत्नी अच्छर सिंह, जीपीएस सनेहड़ से सीमा देवी पत्नी विजय कुमार, जीपीएस सांढा से आरती देवी पत्नी अजय कुमार तथा प्राथमिक पाठशाला लंघा से रंजीत सिंह सुपुत्र भूप सिंह का चयन हुआ है।
 इसी तरह राजकीय माध्यमिक पाठशाला दलेड से शर्मिला देवी पत्नी विनीत कुमार का चयन हुआ है।

Comments