BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

यूट्यूब में खूब पसंद किया जा रहा जोगिन्दर नगरा रे नजारे गाना, एक माह में 52 हजार व्यूज जोगिन्दर नगर उपमंडल को धार्मिक व पर्यटन दृष्टि से विश्व पटल लाने को प्रशासन ने तैयार करवाया है गाना


 जोगिन्दर नगर, 21 अप्रैल-जोगिन्दर नगर प्रशासन द्वारा जोगिन्दर नगर उपमंडल के धार्मिक, ऐतिहासिक व नैसर्गिक सौंदर्य से परिपूर्ण स्थानों पर आधारित जोगिन्दर नगरा रे नजारे गाना तैयार करवाया है। इस गाने को गत 21 मार्च को एसडीएम जोगिन्दर नगर के यूट्यूब चैनल में अपलोड किया गया है। एक माह के भीतर इस गाने को 52 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं तथा लोग इस गाने को बेहद पसंद कर रहे हैं।  
एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने कहा कि जोगिन्दर नगरा रे नजारे गाने के माध्यम से यहां के प्रसिद्ध धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों से न केवल लोगों को जोड़ने का प्रयास किया गया है बल्कि पर्यटक जोगिन्दर नगर उपमंडल की ओर आकर्षित हों इस दिशा में कार्य करने का भी प्रयास हुआ है। उन्होने कहा कि जोगिन्दर नगर उपमंडल में धार्मिक, ऐतिहासिक तथा प्राकृतिक सौंदर्य की दृष्टि से कई अहम स्थल मौजूद हैं जिस बारे लोगों को जोड़ने की आवश्यकता है। स्थानीय बोली में तैयार करवाये गए इस पहाड़ी गाने के माध्यम से न केवल लोगों का मनोरंजन किया गया है बल्कि जोगिन्दर नगर उपमंडल की जानकारी भी दी गई है। उन्होने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि महज एक माह के भीतर की लगभग 52 हजार ब्यूज इस गाने को मिलना खुशी की बात है। इससे पता चलता है कि प्रदेश के लोगों को यह गाना पसंद आ रहा है तथा जोगिन्दर नगर उपमंडल की जानकारी प्राप्त हो रही है।
उन्होने कहा कि इसके अलावा जोगिन्दर नगर प्रशासन ने लोगों को प्रदेश सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी मुहैया करवाने के लिये लाइव वर्चुअल जन संपर्क-एक श्रृंखला की भी शुरुआत की है। इसके माध्यम से एसडीएम जोगिन्दर नगर के फेसबुक पेज के माध्यम से लोगों को संबंधित विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में योजनाओं की जानकारी मुहैया करवाई जा रही है तथा अब तक ऐसे कुल 6 एपीसोड कर लिये गए हैं। साथ ही फेसबुक पेज के माध्यम से लोगों को जोगिन्दर नगर उपमंडल के धार्मिक, ऐतिहासिक व प्राकृतिक सौंदर्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थानों की जानकारी भी चरणबद्ध तरीके से साझा की जा रही है। इसके अलावा विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों की सफलता की कहानियां भी साझा की जा रही है ताकि इस क्षेत्र के ज्यादा से ज्यादा स्वरोजगार योजनाओं के प्रति प्रेरित हो सकें।

Comments