BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभड़ोल : लडभडोल पुलिस ने मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत 11 लोगों के किए चालान

 

लडभडोल पुलिस चौकी की टीम ने लडभडोल कांडापतन मार्ग में बुधवार को दुरुण पुल के समीप नाका  लगाकर बिगड़ैल वाहन चालकों के चालान कटे।लडभडोल पुलिस ने दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों के चालान काटे है।लडभडोल पुलिस चौकी के मुख्य आरक्षी अनिल कुमार ने बताया कि मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत 11 लोगों के चालान काटे गए हैं।उन्होंने कहा कि जो 11 चालान काटे गए है उन चालानों को कोर्ट को भेजा गया हैं।उन्होंने कहा कि इसके अलावा समय पर नाका लगाकर बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट वालों के चालान भी किए गए हैं उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुपालन न करने वालों को बिल्कुल भी नहीं बख्शा जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।मामले की पुष्टि डीएसपी पधर लोकिंदर नेगी ने की है।

 

Comments