BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक सीमित शाखा कार्यालय लड़भड़ोल ने वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के तहत् गांव खुडडी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया


हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक सीमित शाखा कार्यालय लड़भड़ोल ने वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के तहत् गांव  खुडडी में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें बैंक अधिकारीयों ने बैंक में चल रही विभिन्न बचत तथा ऋण सम्बन्धित योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दीIइस कार्यक्रम में गांव के लगभग 70 महिलाओं तथा पुरुषों ने भाग लिया I इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक सीमित शाखा कार्यालय लड़भड़ोल की तरफ से बैंक अधिकारी नित्तन चंद चौहान।राजीव कुमार ग्राम पंचायत प्रधान सिकंदरा ठाकुर पूर्व प्रधान दूनी चंद वार्ड मेंबर प्यारे लाल आदि मौजूद रहे।वही बैंक अधिकारी नित्तन चंद चौहान ने बैंक में चल रही विभिन्न बचत तथा ऋण सम्बन्धी योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुये वहां उपस्थित महिलाओं को अटल पेंशन योजना , प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना , प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना , स्वयं सहायता समूह , संयुक्त देयता समूह , डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने हेतू बैंक की ऐप हिमपैसा , अटल पेंशन योजना की जनाकारी दी।



Comments