BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

जोगेंद्रनगर में बदलते राजनीतिक समीकरणों के बाद आजाद विधायक थाम सकते हैं भाजपा का हाथ 4 राज्यों में भाजपा को मिली सफलता से खुश राणा समर्थकों ने भाजपा के बैनर उठाए

 

 

जोगिंदरनगर :-अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा आजाद विधायक प्रकाश राणा की पीठ थपथपाने तथा सम्बोधन में यह कहने कि उन्होंने राणा की हर मांग को पूरा किया है तथा मतदाताओं से आह्वान करने कि गत विधान सभा चुनावों की तुलना में पार्टी प्रत्याशी को दोगुने मतों से विजय बनाएं राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। चर्चा इस बात की है कि इस वर्ष के अंत तक होने वाले विधान सभा चुनावों में भाजपा का कमल विधायक प्रकाश राणा के हाथ में होगा। इन बातों के कयासों को उस समय बल मिला जब चार राज्यों में भाजपा को मिली जीत से जहां पर भाजपा मंडल ने तो खुशी का इजहार करते हुए पटाखे फोड़ कर एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया लेकिन शुक्रवार को राणा समथकों ने भी अपने हाथ में भाजपा के झण्डे उठा कर जोगेंद्रनगर के बाजारों में प्रधानमंत्री मोदी मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा प्रकाश राणा के समंधन में नारे लगा कर तथा पटाखे

फोड़ कर खुशी का इजहार किया। मुख्यमंत्री द्वारा राणा की ओर फेंके गई राजनैतिक गेंद को विधायक राणा ने भी लगता है कि पकड़ लिया है हांलाकि विधायक प्रकाश राणा कहते रहे हैं कि अगला चुनाव वह किस पार्टी से लड़ेगें इसका फैसला वह चुनावी वर्ष के अन्तिम कुछ माह पहले करेंगे, लेकिन लगता है जय राम ठाकुर द्वारा राणा की प्रंशसा में पढ़े गए कसीदे राणा को भाजपा की ओर आकर्षित कर गए। चार राज्यों में भाजपा को मिली सफलता के बाद तथा राणा समर्थकों द्वारा भाजपा का चोला ओढ़ लेने के बाद लगता है कि राणा भाजपा के नये उम्मीदवार के रूप में देखे जा सकते हैं।

भाजपा के झंडों के साथ नारेबाजी करते प्रकाश राणा के समर्थक

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहली बार दूर रहे ठाकुर गुलाब सिंह

हालांकि भाजपा का स्थानीय संगठन भी सीएम के इस भाषण का बारिकी से आकलन कर रहा है। जहां तक भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर गुलाब सिंह की बात है जोगेंद्रनगर में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जब भी दौरे के पर आए हैं, गुलाब सिंह हर बार उनके स्वागत समारोह में उपस्थित रहे है लेकिन चार वर्षों में यह पहला अवसर था कि ठाकुर गुलाब सिंह ने इस समारोह से अपने आपको दूर रखा उनकी पुत्र वधू भी इस समारोह से दूर रहीं। हांलाकि यह अभी कहना जल्दबाजी होगी कि विधायक राणा भाजपा के इस ऑफर को स्वीकार करते भी नहीं क्योंकि वह गत चार वर्षों में कांग्रेस की आलोचना करने से बचते आए है। वह जोगेंद्रनगर की अनदेखी का ठीकरा यहां सत्ता में रहने वालों पर फोड़ते रहे हैं।

 

Comments