BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

जरूरी सूचना कृपया ध्यान दें लडभडोल क्षेत्र के 170 उपभोक्ताओं को विद्युत विभाग द्वारा नोटिस जारी किया गया है 25 मार्च शुक्रवार तक बिल जमा करवाएं

 

विद्युत उपमंडल लडभड़ोल के अंतर्गत आने वाले सभी उपभोक्ताओं के प्रति धीरे धीरे विभाग ने सख्त रवैया अपनाना शुरू कर दिया हैं!विभाग ने लडभडोल क्षेत्र के 170 उपभोक्ताओं को नोटिस भेज कर चेताया है कि 25 मार्च शुक्रवार तक बिल जमा करने का आग्रह किया है।जानकारी देते हुए विद्युत विभाग उपमंडल लडभडोल के सहायक अभियंता राम लाल नाइक ने शनिवार को कहा कि उपभोक्ता अपने बिल का भुगतान तय तिथि तक नहीं करते हैं तो बिजली काटने के साथ बाद में बिल जमा करने पर 250 रुपए की आरसीओ फीस जमा करवानी पडेगी।उन्होंने कहा कि लडभडोल क्षेत्र के 170 उपभोक्ताओं को विद्युत विभाग द्वारा नोटिस जारी किया गया है तथा उनको 25 मार्च शुक्रवार तक बिल जमा कराने को कहा गया है।उन्होने कहा कि अगर उपभोक्ता 25 मार्च तक भी अगर बिल जमा नहीं करवाते हैं तो 26 मार्च से इन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील भी की है कि जल्द से जल्द ऑनलाइन या ऑफलाइन के माध्यम से अपना बिल जमा करवाएं।

Comments