BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

ज्योतिषाचार्य कैप्टन लेख राज शर्मा को दिल्ली में विश्व ज्योतिष रत्न की उपाधि से किया गया सम्मानित


 ज्योतिषाचार्य कैप्टन लेख राज शर्मा को दिल्ली में विश्व ज्योतिष रत्न की उपाधि से किया गया सम्मानित

 शिक्षा समिति द्वारा अखिल भारतीय ज्योतिष महा सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें डॉक्टर एचएस रावत ,पंडित जी डी वशिष्ठ ,अजय भांबी ,आचार्य अनिल वत्स जैसे विख्यात विद्वान लोगों ने भाग लिया। महा सम्मेलन में चेयरमैन एवं फाउंडर श्रीमती आशा शर्मा ने शारदा ज्योतिष निकेतन जोगिंदर नगर के संयोजक कैप्टन डॉक्टर लेखराज शर्मा  को विशेष अतिथि के लिए निमंत्रण दिया था। यह सम्मेलन ज्योतिष पर समीक्षा,  परस्पर विचारों तथा आधुनिक परिस्थितियों पर  बुद्धिजीवियों का समारोह के रूप में था| वर्तमान परिदृश्य पर भी संगोष्ठी हुई | नए अनुसंधान कार्यों में भी सभी विद्वान जनों ने अपने विचार रखे। इस सम्मेलन में दो सौ से भी ज्यादा नामचीन ज्योतिषियों ने भाग लिया |कैप्टन शर्मा ने नए आए हुए ज्योतिषियों को ज्योतिष करने के नियम बताए व  ज्योतिष में मनोविज्ञान की  भूमिका बारे भी जानकारी प्रदान की। साथ में जो विशेष प्रमुख कुंडलियां जो महान व्यक्तियों व महान विभूतियों की है,उनसे भी महत्वपूर्ण योगों से कैसे ज्ञान अर्जित किया जा सकता है यह बताया। उन्होंने बताया कि महत्वपूर्ण कुंडलियों से भविष्य में घटित हुई घटना कैसे हुई थी ,किस प्रकार हुई थी तथा किस समय हुई उससे बहुत कुछ सीखा जा सकता है| साथ ही ज्योतिष में फलित कार्य करने में सहयोग मिल सकता है। उन्होंने बहुत से जिज्ञासु ज्योतिषियों को ज्योतिष के नियम बताए गए| शर्मा  के द्वारा किए इस कार्य की अन्य ज्योतिषियों ने भी प्रशंसा की|

 

Comments