BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभडोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऊटपुर के गांव भ्रां में बना पुल दोपहिया और चार पहिया के लिए सदा के लिए बंद किया जा रहा है बता दें कि कुछ दिन पहले जोगिंदर नगर से आई मैकेनिकल टीम ने पुल का निरीक्षण किया था जिसके बाद इस पुल को बंद करने का निर्णय लिया गया है


 लडभडोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऊटपुर के गांव भ्रां में बना पुल दोपहिया और चार पहिया के लिए सदा के लिए बंद किया जा रहा है बता दें कि कुछ दिन पहले जोगिंदर नगर से आई मैकेनिकल टीम ने पुल का निरीक्षण किया था जिसके बाद इस पुल को बंद करने का निर्णय लिया गया है इस बारे में लोनिवि उपमंडल लडभडोल के सहायक अभियंता राहुल ठाकुर ने बुधवार को कहा कि भ्रां गांव में बने पुल को पूरी तरह से बंद किया जा रहा है उन्होंने कहा कि पुल में सिर्फ लोग पैदल ही सफर कर पाएंगे उन्होंने कहा कि पुल में लगे कुछ एंगल खराब होने की कगार में है जिस कारण इस पुल को बंद किया जा रहा है उन्होंने कहा कि विभाग के कर्मचारियों द्वारा बुधवार को भ्रां गांव का दौरा कर दोनों तरफ बोर्ड भी लगवा दिए गए हैं। ताकि अब दोपहिया और चार पहिया वाहन चालक उस पुल से ना गुजर सके। उन्होंने कहा कि लोग इस पुल में पैदल सफर कर सकते हैं।उन्होंने कहा कि मोके में अगर विभाग के कर्मचारियों को कोई दो पहिया चार पहिया वहां पार करते हुए पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जा सकती है।


 

Comments