BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

शहर में कूड़ा-कचरा फैलाने वाले 22 लोगों के काटे चालान-एसडीएम

 


जोगिन्दर नगर, 13 दिसम्बर-नगर परिषद जोगिन्दर नगर के कार्यकारी अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि जोगिन्दर नगर शहरी क्षेत्र में कूड़ा-कचरा फैलाने वाले 22 लोगों के चालान काटे गए हैं। उन्होने कहा कि इस संदर्भ में लोगों से उन्हे लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इन्ही को मद्देनजर रखते हुए नगर परिषद के कर्मियों को शहर में कूड़ा कचरा फैलाने वाले के चालान काटने के निर्देश दिये गए हैं।
एसडीएम कहा कि शहर में यह पाया गया है कि कुछ लोग कूड़ा कचरा को नगर परिषद को न सौंपकर इधर-उधर फेंकते हैं तथा नगर परिषद द्वारा तय शुल्क को भी अदा नहीं करते हैं। ऐसे में उन्होने नगर परिषद को कूड़ा-कचरा फैलाने वालों को नियमानुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिये हैं। इस दृष्टि से अब तक ऐसे 22 लोगों के चालान काटे गए हैं तथा आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

Comments