BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

दुखद समाचार ! 145 वर्षीय स्वामी विशुद्धानंद जी सरस्वती का हुआ निधन।


 नहीं रहे बीड़ वाले 145 वर्षीय स्वामी विशुद्धानंद जी सरस्वती । दक्षिणा काली आश्रम के संचालक बीड के स्वामी विशुद्धानंद जी सरस्वती गुरुवार सुबह 3:15 बजे सांसारिक लोक से विदा हो गए। स्वामी विशुद्धानंद जी सरस्वती पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और पालमपुर स्थित विवेकानंद अस्पताल में उपचाराधीन थे । प्रातः तड़के 3:15 बजे के करीब उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की समाचार सुनते उनके अनुयाई चिकित्सालय पहुंचने शुरू हो गए। लगभग 145 वर्षीय स्वामी जी के हजारों लाखों अनुयाई थे और उनका अंतिम संस्कार (समाधि) शुक्रवार बीड़ में दी जाएगी।

 

Comments