BREAKING NEWS:

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को मतदान पार्टियां रवाना, 26, 28 व 30 मई को तीन चरणों में होंगे चुनाव*

Image
जोगिन्दर नगर, 24 मई। आगामी 26, 28 व 30 मई को होने जा रहे पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर मतदान पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दी गई हैं। जोगिन्दर नगर के चाँतड़ा ब्लॉक में 44 ग्राम पंचायतों के लिए कुल 104  मतदान पार्टियों को तैनात किया गया है। इस बारे जानकारी देते हुए रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि आगामी पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर तैनात मतदान पार्टियों को उनके गंतव्य स्थानों के लिए मतदान सामग्री के साथ रवाना कर दिया गया है। उन्होने बताया कि चौंतड़ा विकास खंड की 44 ग्राम पंचायतों में स्थापित मतदान केंद्रों के लिए कुल 104 मतदान पार्टियों को तैनात किया गया है। जिसमें से 94 पार्टियां रवाना की गई जबकि 10 पार्टियों को रिजर्व रखा गया है। जिनमें प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए चार मतदान कर्मी तथा एक सुरक्षा कर्मी की तैनाती की है।  उन्होने बताया कि प्रातः सात बजे से सांय तीन बजे तक मतदान करवाया जाएगा तथा मतदान पूर्ण होने के बाद संबंधित पंचायत मुख्यालय में मतों की गिनती की जाएगी तथा चुनाव परिणाम घोषित होंगे। जबकि पंचायत समि...

गद्दी अब अपने 'धण' के साथ निकल पड़े मैदानों की ओर

 

जोगिन्दर नगर, 05 नवम्बर-प्रदेश के मंडी व कांगड़ा जिलों में रहने वाले गद्दी समुदाय के लोगों का भेड़ व बकरी पालन प्रमुख व्यवसाय रहा है। भेड व बकरी पालन से जुड़े गद्दी समुदाय के लोग मौसम बदलते ही वे अपना स्थान भी बदल लेते हैं ताकि उनके 'धण' यानि कि भेड बकरियों को अनुकूल वातावरण मिल सके। प्रदेश में सर्दियों की दस्तक के साथ ही गद्दी समुदाय के लोग अब अपने-अपने धणों के साथ प्रदेश के निचले व मैदानी क्षेत्रों की ओर रुख करने लग गए हैं। बीड़ घाटी के गुनेहड़ गांव से संबंध रखने वाले जितेंद्र के 'धण ने भी अब प्रदेश के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल से निकलकर मैदानी क्षेत्र नालागढ़ की ओर रुख कर लिया है।
गद्दी समुदाय से जुड़े भेड़ बकरी पालकों का यह प्रवास वर्ष भर इसी तरह जारी रहता है। सर्दी के मौसम में वे प्रदेश के निचले जबकि गर्मियों में प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों की ओर अपने धणों के साथ रूख कर लेते हैं।


Comments