BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभडोल में लगातार बंदरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है बंदरों के कारण लोग परेशान नज़र आ रहे है।


 लडभडोल में लगातार बंदरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है बंदरों के कारण लोग परेशान नज़र आ रहे है।बता दे कि यह गांव में किसानों की फसल तो बर्बाद कर रहे हैं साथ ही बाजार में आने वाले लोगों पर बंदर छीना झपटी कर रहे हैं बता दें कि ताजा मामले में  बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभडोल में कार्यरत स्कूल महिला चपरासी विश्व देवी 45 वर्षीय को स्कूल परिसर में कार्य करती रही तो बंदर ने उन पर हमला बोल दिया जिससे वे घायल हो गई।वहीं बात दे कि लगातार बंदरों के हमलो से लडभडोल तहसील के लोग से सहमें हुए नजर आ रहे हैं।वहीं विश्व देवी को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल लडभडोल ले जाया गया।जहां तैनात डॉ रोहित चौहान ने कहा कि महिला का उपचार किया गया है।महिला को बंदर ने पीठ में खरोंचे लगाकर घायल किया हैं। महिला को उपचार देकर घर भेज दिया गया है।

 

Comments