BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभडोल में दिन प्रतिदिन बंदरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है बंदरों के कारण लोग बाजार में सामान लेने भी नहीं आ पा रहे हैं।


 लडभडोल में दिन प्रतिदिन बंदरों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है बंदरों के कारण लोग बाजार में सामान लेने भी नहीं आ पा रहे हैं। बता दे की ताजा मामले में शीतला देवी 65 वर्ष निवासी लडभडोल को बंदरों ने घायल कर दिया है बता दें कि शीतला देवी अपने घर की गैलरी में बैठी हुई थी जिसके बाद बंदरों ने उस महिला को घायल किया जिसमें महिला को पीट में खरोंचे मारी है जिसके बाद महिला को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल लडभडोल लाया गया।बात दे कि शीतला देवी के 11 वर्षीय पोते की कुछ समय पहले बंदरों के हमले से बचाते हुए मौत हो गई थी।सिविल अस्पताल लडभडोल में तैनात डॉ मनीषा वर्मा ने महिला का प्राथमिक उपचार दिया तथा उन्होंने बताया कि महिला को पीट में खरोंचे मारी।उन्होंने कहा कि महिला को अब घर भेज दिया गया है।इस बारे में वन विभाग लडभडोल के ऑफिसर केदार शर्मा ने मंगलवार को बताया कि बंदरों को पकड़ने का प्रयास लगातार जारी है उन्होंने कहा कि जल्द ही लडभडोल बाजार में बंदर पकड़ने वाली टीम को भेजा जाएगा।

 

Comments