BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

विधायक प्रकाश राणा जी कर रहे हैं ताबड़तोड़ चुनावी जनसभाएं

 

आज विधायक प्रकाश राणा जी ने ग्राम पँचायत मतेहड़ के गाँव अरला, गाँव कुणी, गांव खजूर गांव लोअर जोल में चुनावी जनसभाएं की। इस अवसर राणा जी ने जगह जगह जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैं माननीय मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा जी व महामहिमहिंदुस्तान का गौरव देश के प्रधान मंत्री मोदी जा का धन्यवाद करता हूँ। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने मंडी संसदीय क्षेत्र से एक ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया है जिसने हिमाचल का गौरव बढ़ाया है। ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर जी को कारगिल हीरो के नाम से भी जाना जाता है।  उन्हीने कारगिल में टाइगर हिल ओर तोलोलिंग हिल को जीतकर तिरंगा फैराया था। अब वह मंडी संसदीय क्षेत्र से इस चुनावी जंग को जीतकर संसद में मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता की लड़ाई लड़ेंगे। चुनाव मुददे को लेकर लड़ा जाता है। लेकिन यहां पर तो दूसरी पार्टी के प्रत्याशी जिन्हें मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता ने पहले भी 2 बार यहां से सांसद बनाया था। वह यह बताएं कि मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता के लिए उन्होंने क्या किया। आज वह मुददे से हटकर श्रद्धांजलि के नाम पर वोट माँग रहे हैं। जोगिन्दर नगर की जनता भाजपा प्रत्याशी खुशाल ठाकुर जी  को वोट देकर स्वर्गीय राम स्वरूप शर्मा जी को श्रद्धांजलि देगी। आगे उन्होंने कहा कि वह जनता के बीच मे जाकर पार्टी से वोट माँग रहे हैं पर उसी जनता को गालियां भी दे रहे हैं। परन्तु इसका जबाब उन्हें जनता 30 तारिक को देने वाली हैं।




 

Comments