BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभडोल ग्राम पंचायत तुलाह के तहत पड़ने वाले गांव चुल्ला में सांप के काटने से मौत का मामला सामने आया है।


 लडभडोल ग्राम पंचायत तुलाह के तहत पड़ने वाले गांव चुल्ला में सांप के काटने से मौत का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 48 वर्षीय महिला निवासी चुल्ला गांव कि काटने से टीएमसी कांगडा में देर शाम मौत हो गई है। बता दें कि गत दिन पूर्व महिला पशुओं को चारा डालने कुछ ही दूरी पर गई हुई थी। जिस दौरान सांप ने उस महिला को काटा जिससे महिला को पता चला तो उसने परिजनों को बताया और जिसके बाद गांव में ही देसी इलाज करवाने चली गई जिसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ने पर महिला को सिविल अस्पताल लडभडोल लाया गया जहां तैनात डॉ अदिति अवस्थी द्वारा उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद महिला की नाजुक हालत को देखते हुए उसे टीएमसी कांगडा रैफर किया गया जहां देर शाम महिला की मौत हो गई है मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने कहा कि धारा 174 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

Comments