BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

महामाया गैस एजेंसी संचालक अनिमेष अवस्थी ने अपने स्वर्गीय पिता की स्मृति में माता सुरगणी मंदिर के लिए गैस कनेक्शन किया भेंट!

 


लड़ भड़ोल स्थित महामाया गैस एजेंसी के संचालक  श्री अनिमेष अवस्थी जी ने अपने स्वर्गीय पिता की स्मृति में माता सुरगणी मंदिर के लिए एक गैस कनेक्शन जिसमें डबल गैस स्टोव, पाइप, रेगुलेटर व दो भरे हुए गैस सिलेंडर हैं दान दिया ।

बता दें कि लड़ इलाके में भारत गैस की सेवायें दे रही  महामाया गैस एजेंसी एकमात्र एजेंसी है जो पूरी लड़ भड़ोल तहसील में गैस की सर्विस दे रही है।
जैसे है अनिमेश अवस्थी जी को पता लगा कि कोलंग व चलोटी की पहाड़ियों में स्थित सुरगणी माता का भव्य मंदिर बन रहा है उन्होंने तुरंत मन्दिर कमेटी से सम्पर्क कर अपनी ओर से एक गैस कनेक्शन दान देने की इच्छा जताई व महामाया गैस एजेंसी संचालक अनिमेष अवस्थी ने यह गैस कनेक्शन माता मंदिर सोसायटी प्रधान बलवंत सिंह ठाकुर को आज स्टोव, गैस सिलेंडर पाइप व रेगुलेटर समेत सौंपा ।
माता मंदिर कमेटी कामना करती हैं कि अनिमेष अवस्थी जी पर उनके परिवार सहित
व उनकी पूरी एजेंसी में कार्यरत सभी कर्मचारियों के ऊपर माता सुरगणी अपनी कृपा दृष्टि हमेशा बनाए रखें ।



 

Comments