BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभङोल से दिल्ली बस सुविधा सुचारु रुप से ना चलने के कारण लोग कर रहे परेशानी का सामना!


 लडभडोल से दिल्ली वाया बैजनाथ जाने वाली रात्रि एकमात्र बस सेवा पिछले कुछ दिनों से लडभडोल से चलकर दिल्ली तक न पहुंचने के बजाय चंडीगढ़ तक की अपनी सेवाएं प्रदान कर रही है जिस कारण तहसील लडभडोल क्षेत्र के संकैडो लोगों को हर रोज परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि इससे पहले यह रात्रि बस सेवा लडभडोल से चलकर सीधी दिल्ली पहुंची थी। लेकिन चंडीगढ़ तक हीA जाने तक लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है क्षेत्र के विनोद अश्वनी अनिल अशोक संजय सुमित राकेश दिलीप अभिषेक आदि ने बताया कि लडभडोल से जो बस रात करीब 7:45 पर लडभडोल से चलती थी और दिल्ली तक जाती थी लेकिन कुछ दिन से यह बस दिल्ली से ना जाते हुए चंडीगढ़ 43 सेक्टर तक ही जाती है। इस बस से  जाने वाले यात्रियों को अब चंडीगढ़ 43 सेक्टर 17 के बस अड्डे में जाकर दिल्ली के लिए बस पकड़नी पड़ रही है जिससे लोगों का कीमती समय के साथ साथ अतिरिक्त धन भी खर्च करना पड़ रहा है क्षेत्र के लोगों ने इस रात्रि बस को लडभडोल से दिल्ली से सीधे तौर तक चलाने की प्रदेश सरकार से और निगम से गुहार लगाई है।इस बारे में आएम बैजनाथ नितेश शर्मा ने बताया कि कोरोना के कारण इस रुट को चंडीगढ़ तक फिक्स किया गया है जल्द ही इस रुट को दिल्ली तक चलाने का प्रयास किया जाएगा।

 

Comments