BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

राजकीय महाविद्यालय लडभडोल में शुक्रवार को की गई कोरोना की सैंपलिंग सब की रिपोर्ट आई नेगेटिव ।


 राजकीय महाविद्यालय लडभडोल में शुक्रवार को की गई कोरोना की सैंपलिंग सब की रिपोर्ट आई नेगेटिव प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले कल महाविद्यालय लडभडोल में एक चपरासी पोस्टिव पाया गया था।बात दे कि पिछले कल उन्होंने अपनी सैंपलिंग सिविल अस्पताल लडभडोल करवाई थी। जिसके बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। महाविद्यालय लडभडोल के कार्यकारी प्राचार्य डॉ अमित कोड़ा ने बताया कि उनको सीएमओ मंडी डॉक्टर देवेंद्र शर्मा द्वारा सूचित करवाया गया जिसके बाद शुक्रवार को महाविद्यालय लडभडोल में सिविल अस्पताल लडभडोल की टीम ने विद्यार्थियों सहित स्टाफ की सैंपलिंग की।जिसमें स्टॉफ और विद्यालय के 156 की कोरोना सैंपलिंग की गई जिसमें सब की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। मामले की पुष्टि करते हुए सीएमओ मंडी डॉक्टर देवेंद्र शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय लडभडोल में सैंपलिंग की गई है जिसमें सब की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है।

Comments