BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

हिमाचल राज्य सहकारी बैंक शाखा खददर के सौजन्य से गांव खददर में वित्तीय साक्षरता दिवस का आयोजन शुक्रवार को किया गया।


 हिमाचल राज्य सहकारी बैंक शाखा खददर के सौजन्य से गांव खददर में वित्तीय साक्षरता दिवस का आयोजन शुक्रवार को किया गया। शिविर में बैंक द्वारा दी जाने विभिन्न सामाजिक योजनाओं जैसे जीवन सुरक्षा बीमा योजना जीवन ज्योति बीमा योजना अटल पेंशन योजना तथा बैंक की विभिन्न जमा योजनाओं पर ऋण योजनाओं माइक्रो फाइनेंसिंग में स्वयं सहायता समूह किसानों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड वाहन ऋण आर डी लखपति योजना और डिजिटल बैंकिंग के अंतर्गत विभिन्न संसाधनों जैसे यूपीआई हिम पैसा एटीएम कार्ड से पीओएस लेनदेन शॉपिंग के बारे में शाखा प्रबंधक अनिल कुमार राणा ने उपस्थित लोगों को जानकारी दी इस शिविर में गांव के लगभग 40 महिलाओं ने भाग लिया और बैंक के सदस्य दिलीप कुमार भी शामिल हुए।




 

Comments

  1. Your branchmay progress by leaps and bonds under your guidence.

    ReplyDelete

Post a Comment