BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभङोल के एक सब्जी विक्रेता पर रंगङों ने किया हमला!


 लडभडोल क्षेत्र के एक सब्जी विक्रेता को रंगडो ने हमला कर घायल होने का मामला सामने आया हैं।बता दे कि कुणी निवासी सतीश चौहान पर उस वक्त रंगडो ने हमला किया जिस वक्त वे रोजाना की तरह वे सुबह-2 सैर करने के लिए घर से कुछ जा रहे थे तो उसी वक्त आधा दर्जन रंगडो ने उन पर हमला बोल दिया।।प्राप्त जानकारी के अनुसार सतीश चौहान 48वर्षीय शुक्रवार को हर रोज की तरह सैर करने जा रहे थे तो उसी दौरान अचानक उन पर आधा दर्जन रंगडो ने हमला कर घायल कर दिया।जिससे सतीश चौहान घायल हो गए मौके पर पहुंचे परिजनों द्वारा उपचार के लिए सिविल अस्पताल लडभडोल में भर्ती करवाया गया जहां मौके पर मौजूद डॉक्टर अदिति अवस्थी ने व्यक्ति को उपचार दिया गया।उन्होंने बताया कि प्राथमिक उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया हैं।

 

Comments