BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

जोगिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र की तहसील लडभङोल के कुछ पोलिंग बूथों में मतदान बुधवार से होगा शुरू! 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग घर से ही कर सकेंगे मतदान!

 लडभड़ोल :- मंडी संसदीय उपचुनाव के लिए जोगिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र की तहसील लडभड़ोल क्षेत्र के कुछ पोलिंग बूथों में बुधवार से मतदान शुरू हो जाएगा प्राप्त जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग के आदेशानुसार और एसडीएम जोगिंदर नगर डॉक्टर मेजर विशाल शर्मा से मिली जानकारी के मुताबिक़ तहसील लडभड़ोल क्षेत्र के बूथ नंबर एक  से  आठ तक मतदान पुलिंग बेल्ट पेपर के माध्यम से करवाया जाएगी जिसमें पोलिंग बूथ बाग मतेहड़, जोल, रोपड़ी ,लाहला, डुघली, गोलवां और करसाल के अंतर्गत 80 साल आयु से अधिक बुजुर्गों और अपंग व्यक्तियों के कर्मचारियों द्वारा मतदान घर घर जाकर करवाया जाएगा एसडीएम जोगिंद्रनगर डॉक्टर मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों और अपंग व्यक्तियों के मतदान के लिए प्रशासन द्वारा टीमों का गठन कर दिया गया है जो बुधवार से घर घर जाकर इन लोगों से मतदान करवाएंगे उन्होंने क्षेत्र के लोगों से चुनाव अभियान में लगे कर्मचारियों का सहयोग करने की अपील की है।

 

Comments