BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभङोल में नहीं थम रहा आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक! 4 दिन के अंदर 7 लोगों को किया जख्मी!


 तहसील लडभड़ोल क्षेत्र में नहीं रुक रहा आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक 4 दिन के भीतर 7 लोगों को किया जख्मी बता दें तहसील लडभडोल क्षेत्र में उत्पाती बंदरों और आवारा कुत्तों का आतंक तेजी से फल फूल रहा है यह जानवर आए दिन किसी न किसी पर हमला कर घायल कर रहे हैं गत 4 दिन पहले क्षेत्र के गांव चुल्ला और तुलाह में कुत्तों ने हमला कर 4 लोगों को घायल किया था वही कि 3 दिन पहले गांव लडभडोल में एक महिला को कुत्ते ने काट कर घायल किया जबकि बीते रविवार को कुत्ते ने ही एक व्यक्ति को काट कर घायल किया है ताजा घटनाक्रम में सोमवार सुबह लडभडोल गांव में ही अपने घर के आंगन में कार्य करते समय एक महिला पर बंदर ने हमला कर उसे घायल किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार शाम को गांव लडभडोल निवासी कमलेश शर्मा आयु 46 वर्ष व प्रेमपाल आयु करीब 60 वर्ष को रास्ते में चलते हुए एक आवारा कुत्ते ने काट कर घायल कर दिया था जबकि सोमवार सुबह गांव लडभडोल की ही निवासी कंचन शर्मा आयु करीब 50 वर्ष पर उस समय बंदर ने हमला किया जब वह अपने घर के आंगन में घरेलू कार्य कर रही थी उपचार के लिए दोनों घायल को प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल लडभडोल पहुंचा जहां पर तैनात चिकित्सकों ने उनका उपचार कर घर भेज दिया।क्षेत्र में बंदरों और आवारा कुत्तों की दहशत इतनी है कि लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है आलम यह है कि लोग अपने आप को अपने घर में भी सुरक्षित नहीं है!सिविल अस्पताल लडभडोल में तैनात डॉ मनीषा वर्मा ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को घर भेज दिया गया है। स्थानीय तहसीलदार मेघना गोस्वामी ने बताया कि वन विभाग को इस समस्या के बारे में सूचित किया गया है और एसडीएम जोगिंदरनगर के ध्यानार्थ मामला लाया गया है।उन्होंने कहा कि शीघ्र ही उचित कदम उठाए जाएंगे।

Comments