BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभडोल क्षेत्र में 18 अक्टूबर सोमवार को बस्सी विद्युत गृह हिमाचल राज्य विद्युत बोर्ड द्वारा जोगिंदरनगर में आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते एक घंटा विद्युत सेवा बाधित रहेगी।


 लडभडोल क्षेत्र में 18 अक्टूबर सोमवार को बस्सी विद्युत गृह हिमाचल राज्य विद्युत बोर्ड द्वारा जोगिंदरनगर में आवश्यक मरम्मत कार्य के चलते एक घंटा विद्युत सेवा बाधित रहेगी।जानकारी देते हुए विद्युत विभाग लडभडोल के सहायक अभियंता रामलाल नाइक ने रविवार को कहा कि सुबह 9:00 से 10 बजे तक विद्युत उपमंडल लडभड़ोल के अंतर्गत आने वाले सभी गांव व कस्बों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।उन्होंने सभी उपभोक्ताओं व स्थानीय जनता से अपील की है।

 

Comments