BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

भारत गैस लाया है खास ऑफर जिसमे आप अपने सिलिंडर पर 1% से 100% तक का डिस्काउंट पा सकते हैं।


लडभड़ोल, 7 अक्टूबर: भारत गैस लाया है खास ऑफर जिसमे आप अपने सिलिंडर पर 1% से 100% तक का डिस्काउंट पा सकते हैं।
इस दीवाली सीजन भारत गैस अपने सभी उपभोक्ताओं के लिए लाया है "कैश से आज़ादी" और "दो का दम, अनलॉक करे हम" ऑफर, जिसमे आप अपना सिलिंडर भरवाने पर या नया सिलिंडर (डीबीसी) लेने पर पा सकते है 1% से 100% तक कि छूट पाने का मौका।

"कैश से आज़ादी" ऑफर में उपभोक्ता को सिलिंडर भरवाते समय ऑनलाइन पेमेंट से भुगतान करने पर स्क्रैच कार्ड मिलेगा जिसमें वह पा सकते है 1% से 100% तक का डिस्काउंट।
वहीं "दो का दम, अनलॉक करें हम" ऑफर में अपने कनेक्शन में दूसरा नया सिलिंडर (डीबीसी) लेने पर ऑनलाइन या कैश किसी भी माध्यम से भुगतान करने पर भी पाए स्क्रैच कार्ड और 100% तक का डिस्काउंट।
महामाया गैस एजेंसी लडभड़ोल के सभी उपभोक्ता यह स्क्रैच कार्ड सिलिंडर भरवाते समय डिलीवरी व्हीकल या गैस एजेंसी से प्राप्त कर सकते हैं।
ऑफर की वैधता केवल 31 अक्टूबर तक है।
उपभोक्ता अधिक जानकारी के लिए 9418100733, 8219928733, 01908278333 पर संपर्क कर जानकारी पा सकते हैं।




Comments

  1. Maine 6oct.ko rifil Liya mujhe to koi scratch card nahi mila

    ReplyDelete

Post a Comment