BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभङोल से मारपीट का मामला पुलिस में हुआ दर्ज!

                      संकेतिक फोटो


 अभियोग संख्या 160/21 दिनांक 23-09-2021 अधीन धारा 325 भा.द.स. के अन्तर्गत पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में शिकायतकर्ता राजीव सपुत्र श्री रमेश चन्द निवासी गांव व डाकघर लड्भड़ोल तहसील लड्भड़ोल जिला मण्डी हि.प्र. की शिकायत पर पंजीकृत थाना हुआ को जब यह किरयाना दुकान लड्भड़ोल में बैठा था तो सुधांन्शु सपुत्र श्री अशोक कुमार निवासी गांव व डाकघर लड्भड़ोल तहसील लड्भड़ोल जिला मण्डी हि.प्र. ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की। अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है।

Comments