BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभडोल में प्रधानाचार्य प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा समाज का आयोजन हुआ शिक्षा संबाद में लगभग 100 अभिभावकों और सभी शिक्षकों ने भाग लिया।


राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला  लडभडोल में प्रधानाचार्य प्रताप सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा समाज का आयोजन हुआ शिक्षा संबाद में लगभग 100 अभिभावकों और सभी शिक्षकों ने भाग लिया। प्रधानाचार्य प्रताप सिंह ने अभिभावकों के स्वागत किया और उनसे बच्चों की पढ़ाई के बारे में बातचीत की यह शिक्षा संवाद कोविड 19 के कारण घर बैठे बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई प्रथम सेमेस्टर परीक्षा की पूर्ण होने और पुनः पाठशाला खुलने पर आधारित था सभी अभिभावकों ने कहा कि ऑनलाइन पर आए थे बच्चों का सर्वागीण विकास नहीं हो रहा है। बच्चे लगन के साथ पढ़ते नहीं है और परीक्षा की तैयारी सुचारू रूप से नहीं कर पाते हैं कई लोगों ने मोबाइल की समस्या को लेकर भी बताया घर में एक मोबाइल होने की वजह से पढ़ाई में भी बाधा आ रही है सभी अभिभावक स्कूल खोलने पर खुश थे और कहा कि मूल प्रति दिन लगने चाहिए। प्रधानाचार्य प्रताप सिंह ने सभी अभिभावकों का धन्यवाद किया और शिक्षा संवाद का समापन किया



Comments