BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभडोल में Bsnl ब्रॉडबैंड सेवाओं को बाधित करने की अज्ञात तत्वों द्वारा की जा रही कोशिश



लड़भडोल में बीएसएनएल ब्रॉडबैंड सर्विस को बाधित करने की हो रही कोशिश अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा रोजाना बी एस एन एल ब्रॉड बैंड सर्विस की मेन फाइबर को काटा जा रहा है।तहसील क्षेत्र लड़ भडोल में ब्रॉड बैंड के सेवाएं देने वाले बी एस एन एल की तारों को रोजाना किसी शरारती तत्व द्वारा कटा जा रहा है। जिससे क्षेत्र में ब्रॉड बैंड की सेवाएं बाधित हो रही हैं। तहसील कार्यालय, स्कूल,हॉस्पिटल, सरकारी दफ्तर बैंक, पोस्ट ऑफिस, लोक मित्र केंद्र, घरेलू उपभोगता, आनलाइन क्लासिस लगा रहे बच्चे आदि कई लोग इस के कारण परेशान हो रहे हैं। विभाग के कर्मचारी रोजाना तारों को जोड़ते हैं लेकिन शरारती तत्व दिन दहाड़े इन तारों को तोड़ रफू चक्कर हो जाते हैं। विभाग ने इस बाबत लड़भडोल पुलिस चौकी में रिपोर्ट भी लिखवाई है।लेकिन पुलिस अभी उस शरारती तत्व को पकड़ नही पाई है। बी एस एन एल जे टी ओ सुरेंद्र पाल का कहना है की ये शरारती तत्त्व पंडोल से लेकर भडोल के बीच में ही कही न कही सड़क के किनारे तारों को नुकसान पहुंचा रहा है।विभाग ने इस बाबत पुलिस चौकी लड़भडोल में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

Comments