BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभड़ोल :- खन्ड चिकित्सा कार्यालय लडभड़ोल के सौजन्य से मंगलवार को खन्ड के करसाल गांव मे विश्व जुनोसिस दिवस मनाया गया जिसकी अध्यक्षता बीडीसी सदस्या मधु बाला ने की।


 लडभड़ोल :- खन्ड चिकित्सा कार्यालय लडभड़ोल के सौजन्य से मंगलवार को खन्ड के करसाल  गांव मे विश्व जुनोसिस दिवस मनाया गया जिसकी अध्यक्षता बीडीसी सदस्या मधु बाला ने की। इस दिवस के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य शिक्षक शशी कुमार ने बताया गया जानवरों से हमें बिमारियां होती है जैसे जानवरों के  खंरोच लगाने से या उनके साथ खेलने से या उनके साथ सोने से निम्न बीमारियाँ होती है जैसे कैच स्क्रैच बीमारी, रिगंकम, पिसूटोसिस, बुसलिसिस, मैड काऊ बीमारी, रेनीज, टोक्सोफ्लमोसिस Escherichi'a coli Plague से अन्य बीमारियां हो सकती है। तो हमें चाहिए कि पशुओं व जानवरों को हाथ लगाने के बाद हाथ धोने चाहिये व बिल्लियों, कुत्तो, नेवलो, के साथ खेलना नही चाहिए, जब भी यह खरोंच लगा है तो एकदम अस्पताल में जाये और उपचार करवाये जैसे अगर कोई कुता बिल्ली व अन्य जानवर काट जाये तो गुड वगैरा ना बनाये केवल हस्पताल मे ही इलाज करवाएं और पूरा टीकाकरण करवाये। इस अवसर पर डॉक्टर अमित  ने बताया कि कुछ बीमारियां जानवरो से  नुमनुष्यों मे और मनुष्यों जानवरों में होती है। जैसे मस्से, एन्चैक्स, आदि और इसका समयानुसार मनुष्यों व जानवरों का इलाज करवाये। इस अवसर पर पीहड़ बेढ़लू पंचायत प्रधान रेनू देवी, एकता व दीपा आशा उपस्थित रही।।          फोटो :- जुनोनिस दिवस कार्यक्रम मे भाग लेते हुए लोग।

 

Comments