BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभडोल में शनिवार को पूर्ण रूप से विद्युत सेवा रहेगी बाधित-विद्युत विभाग सहायक अभियंता रामलाल नायक

 

विद्युत उप मंडल लडभडोल के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में 11केवी के अंतर्गत दघोन से लेकर भगेहड गारू में आवश्यक के कार्य हेतु  शनिवार को विद्युत सेवा पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।लडभडोल में विद्युत विभाग के सहायक अभियंता रामलाल नायक ने शुक्रवार को लडभडोल में कहा कि 11 केवी लाइनो की मरम्मत हेतु सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। उन्होंने कहा कि इन 11 केवी लाइनों के आसपास पेड़ों की काट छांट की जाएगी।उन्होंने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील की है।

 

Comments