BREAKING NEWS:

🏆 हिमाचल की बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का मान! 🏆 तुल्लाह पंचायत की स्वेता सिंह भाटिया ने ऑल इंडिया पुलिस बैंड प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल

Image
लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुल्लाह की स्वेता सिंह भाटिया ने ऑल इंडिया पुलिस बैंड प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। स्वेता सिंह भाटिया की इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी इस सफलता ने साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और प्रतिभा से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। स्वेता सिंह भाटिया को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। 💐 बेटी की इस उपलब्धि पर पूरे हिमाचल प्रदेश को गर्व है! 💐

कोलंग पंचायत के गदयाड़ा निवासी एक युवक ने अपने घर से कुछ दूरी पर पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

 


लडभड़ोल :-  तहसील लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोलंग के गांव गदयाड़ा में एक युवक द्वारा पेड़ के साथ फंदा लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव गदया ड़ा निवासी पृथ्वीराज आयु 34 वर्ष पुत्र प्रेम सिंह ने अपने घर से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर पेड़ के साथ फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली इस इस बात का पता उस वक्त चला जब मंगलवार सुबह गांव का कोई व्यक्ति  पशुओं के लिए चारा लाने के लिए जा रहा था तो उसने ने पेड़ के साथ एइ शव को लटके हुए देखा जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही लडभड़ोल  पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई पृथ्वीराज ने खुदकुशी क्यों कि इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है

Comments