BREAKING NEWS:

लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

Image
लडभड़ोल के प्राचीन दलेड मंदिर में विहिप की बैठक, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार विश्व हिन्दू परिषद जिला जोगिंद्रनगर के द्वारा रविवार को लडभड़ोल क्षेत्र के प्राचीन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर दलेड में भड़ोल प्रखंड की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता विहिप जोगिंद्रनगर के जिलाध्यक्ष करण कटोच ने की। बैठक की शुरुआत में मंदिर के महंत लाल गिरी महाराज का विशेष आशीर्वाद व मार्गदर्शन उपस्थित सदस्यों को प्राप्त हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष करण कटोच ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 मार्च से वर्ष प्रतिपदा तक सभी प्रखंडों में 'राम महोत्सव' के कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा मातृ शक्ति और दुर्गा वाहिनी द्वारा सीता नवमी का पर्व मनाया जाएगा। वहीं, 2 अप्रैल को बजरंग दल के कार्यकर्ता हनुमान जयंती मनाएंगे। इसके साथ ही 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 'धर्म रक्षा' कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। विहिप ने समस्त हिन्दू समाज से इन धार्मिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। बैठक के दौरान...

मतेहङ सड़क की टारिंग का काम करवाए जाने पर जनप्रतिनिधियों ने किया विधायक प्रकाश राणा का आभार व्यक्त!

 

मतेहड पंचायत मे पंडोल रोड से पीएनबी शाखा  मतेहड व डाकघर तक जो सडक पिछले एक दशक से जगह जगह से उखडी हुई  थी  जिस कारण ग्रामीणों को काफी समस्या का सामना करना पडता था जगह जगह गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों के लिए तो यह रास्ता बहुत ही खतरनाक हो गया था। इस बात को ध्यान में रखते हुऐ ग्रांम पंचायत मतेहड पंचायत के प्रधान, उप प्रधान व  सभी वार्ड प्रतिनिधि माननीय विधायक  श्री प्रकाश राणा जी से मिले और उन्हें इस समस्या से अवगत करवाया की बरसात का मौसम आ रहा है तथा यह रास्ता और भी खराब हो जाएगा तथा अप्रिय घटना होने की संभावना बढ़ जाएगी। विधायक महोदय जी ने इस समस्या की गंभीरता को समझते हुऐ तुरंत  कार्यवाही  करते हुये आज इस सडक में टारिंग का काम शुरू करवा दिया जो की आज पूरा हो गया है। अत: अब यह रास्ता जनता के लिए सुचारू रूप से शुरू हो गया है। जो थोडा सा रास्ता पक्का ना होने के कारण अभी रह गया है  उसका काम भी शीघ्र पूरा करवा दिया जाएगा। जनप्रतिनिधियों ने कहा की हम ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि सभी ग्रामीणों की तरफ से विधायक महोदय का धन्यवाद करते हैं।






STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :-82196-29393 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments