BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभड़ोल :- तहसील लडभड़ोल क्षेत्र में पिछले तीन - चार दिनों से लगातार रुक रूक कर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त सा हो गया है लगातार बारिश के कारण क्षेत्र की विभिन्न सड़कों पर मिट्टी पत्थर गिरने का सिलसिला भी जारी है

 

लडभड़ोल :- तहसील लडभड़ोल क्षेत्र में 

पिछले तीन - चार दिनों से लगातार रुक 

रूक कर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त 

व्यस्त सा हो गया है लगातार बारिश के 

कारण क्षेत्र की विभिन्न सड़कों पर मिट्टी 

पत्थर गिरने का सिलसिला भी जारी है 

जबकि स्थानीय लोक निर्माण विभाग द्वारा 

सड़कों से मिट्टी पत्थर को समय-समय पर 

हटाकर यातायात को सुचारू रूप से बहाल 

रखने के प्रयास जारी हैं इसके लिए विभाग 

द्वारा कई मशीनें जी लगाई गई है।  क्षेत्र की 

लडभड़ोल - सिमस सड़क पर बुधवार सुबह 

करीब छह बजे गांव
 


बदारटू और बराड़ के मध्य एक बड़ा पत्थर  

(चट्टान)गिरने से सड़क पर वाहनों की 

आवाजाही करीब तीन घंटे तक बाधित रही 

बाद में करीब नौ  बजे विभाग द्वारा हायर 

की गई मशीनरी के माध्यम से पत्थर को 

हटाकर सड़क को यातायात के लिए बहाल 

कर दिया गया।उधर लडभड़ोल-उटपुर सांढ़ा 

सड़क पर भी बारिश के कारण मिट्टी पत्थर 

गिरने का समाचार है जिसे भी विभाग की 

जेसीबी द्वारा हटाकर यातायात के लिए 

सड़क को सुचारू रूप से बहाल किया जा 

रहा है वहीं क्षेत्र की अन्य कई सड़कों पर भी 

बारिश का असर देखा जा रहा है। लगातार 

बारिश के चलते गांव सिमस निवासी 

रणजीत सिंह पुत्र शंकर दास की पशुशाला 

के साथ लगा डंग्गा गिरने से उनकी 

पशुशाला पर भी गिरने का खतरा मरा गया 

है इस बारे में रणजीत सिंह ने स्थानीय 

तहसीलदार और पुलिस चौकी लडभड़ोल 

को लिखित तौर पर शिकायत पत्र देकर 

मक्के की जांच करवाने की गुहार लगाई है 

रणजीत सिंह ने बताया कि यह डंग्गा 

मनरेगा के तहत लगाया गया था इसकी 

लंबाई 40 से 45 फीट और ऊंचाई करीब 

11 फीट थी जो कि अब क्षतिग्रस्त हो गया 

 है। उन्होंने बताया कि शारदा माता मंदिर 

 कमेटी सिमस द्वारा एक हॉल (भवन) 

बनाने के लिए सीधी खुदाई करने के कारण 

यह है डंग्गा क्षतिग्रस्त हुआ है और जो बचा  वह भी बिल्कुल गिरने के कगार पर है।

 

नोट:-लडभडोल न्यूज़ हमेशा हर खबर सच दिखाता है और हमेशा  निष्पक्ष खबरें लगाई जाती है। कॉपीराइट करने वालों से सावधान। किसी भी खबर के लिए संपर्क 

करें 82196-29393


Comments