BREAKING NEWS:

बेटियों को सशक्त बनाना ही विकसित समाज की नींव : सीडीपीओ बालम राम वर्मा

Image
  जोगिंदर नगर, 09 जुलाई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्राहल में छात्राओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने की। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक राहुल ठाकुर ने छात्राओं को करियर काउंसिलिंग के महत्व, विभिन्न रोजगार एवं उच्च शिक्षा के अवसरों तथा अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रंजना ने व्यक्तिगत स्वच्छता (पर्सनल हाइजीन), संतुलित जीवनशैली और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने छात्राओं को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मदर टेरेसा योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना, बेटी है अनमोल योजना, मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना, महिला स्वयं रोजगार योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं के उद्देश्य एवं लाभों से अवगत कराया।...

अटल आदर्श विद्यालय को पंजालग में चिन्हित भूमि का एसडीएम ने किया निरीक्षण कहा एक सप्ताह के भीतर जमीन का हस्तांतरण करेंगे सुनिश्चित, भूमि दानकर्ता भी रहे मौजूद

 

जोगिन्दर नगर, लडभड़ोल 16 जुलाई-
उपमंडलाधिकारी (नागरिक) एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने वीरवार देर सांय जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्थापित किये जाने वाले अटल आदर्श विद्यालय के लिए लडभड़ोल कथौण पंचायत के तहत गांव पंजालग में चिन्हित भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने भूमि की उपलब्धता एवं अन्य तमाम सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए चिन्हित भूमि का बारीकी से निरीक्षण किया तथा भूमि दान कर्ताओं के साथ बातचीत भी की।
डॉ. विशाल शर्मा ने कहा कि अटल आदर्श विद्यालय स्थापित करने की दृष्टि से चिन्हित भूमि तमाम सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए उपयुक्त है तथा उन्होने संबंधित राजस्व विभाग के अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया को पूरा करने के निर्देश दिये। इस बीच उन्होने जमीन दानकत्र्ताओं से भी बातचीत की तथा भरोसा दिलाया कि तमाम औपचारिकताओं को पूर्ण कर भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया को जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
इससे पहले उन्होने तहसील कार्यालय लडभड़ोल का भी निरीक्षण किया तथा तहसील कार्यालय में उपलब्ध तमाम सुविधाओं की जानकारी हासिल की। इस बीच उन्होने तहसीलदार लडभड़ोल को रिपेयर किये जाने वाले पटवार भवनों की जल्द सूची उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिये। इस बीच उन्होने बनांदर में निर्माधीण कानूनगो भवन पीहड़ बेहडलू का भी निरीक्षण किया। साथ ही पटवार भवन बनांदर को भी देखा।
इस मौके पर तहसीलदार लडभड़ोल मेघना गोस्वामी के अतिरिक्त राजस्व व शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण तथा स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।






Comments