BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोल लहराया जीत का परचम 🏆

Image
 🏆 राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक   पाठशाला  पंडोल  अंडर-19 बॉयज़ टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया । विद्यालय की टीम ने कबड्डी में हिम फ्लॉवर पब्लिक सीनियर सेकंडरी को हरा कर  कबड्डी की विजेता बनी | इस शानदार उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रविंदर भलारिया ने खिलाड़ियों का विद्यालय परिसर में भव्य स्वागत किया। उन्होंने बच्चों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनकी सफलता की खुशी मनाई तथा उन्हें भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।प्रधानाचार्य ने बताया कि  कबड्डी की यह ट्राफी 20 वर्षों बाद इस विद्यालय के हासिल की है |  इस शानदार उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत DPE श्री अतुल शर्मा जी के कुशल मार्गदर्शन तथा विद्यार्थियों की अथक मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है।  इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और सभी ने खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्नत किस्म के बांस के पौधे के लिए कृषि विभाग लडभङोल से करें संपर्क!


 कृषि विभाग लडभड़ोल के कार्यालय में नई और बेहतर किस्म के बांस के पौधे उपलब्ध हैं। यह बांस के पौधे राष्ट्रीय बैम्बू मिशन(एनबीम) के अंतर्गत 50 प्रतिशत अनुदान पर किसानों को दिए जा रहे हैं। बांस प्रकृति की अदभुत देन है व मानव जीवन में इसकी सदैव महत्वपूर्ण भूमिका रही है। बांस के पौधे की विशेषता है कि वह बहुत तेजी से बढ़ता है। इसका कोई भी पौधा तीन से पाँच महीने में पूरी वृद्धि कर लेता है तथा इनकी चौड़ाई पूरे जीवनकाल में एक सी ही रहती है।भू क्षरण को रोकने के लिए बांस बहुत उपयुक्त पौधा है।जानकारी देते हुए लडभड़ोल कृषि विभाग अधिकारी होशियार सिंह ने बताया कि कृषि विभाग के कार्यालय में एक पौधा 50 प्रतिशत अनुदान में 17.50 रुपये प्रति पौधा दिया जा रहा है। इछुक किसान कृषि विभाग लडभड़ोल के कार्यालय से यह पौधा प्राप्त कर सकते हैं।

 

Comments