BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

ठाकुर प्रताप सिंह होंगे अब राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लडभङोल के प्रधानाचार्य! वासुदेव जसवाल हुए सेवानिवृत्!


 लडभड़ोल :- तहसील मुख्यालय लडभड़ोल की स्थानीय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल से बीते बुधवार 30 जून को स्कूल प्रधानाचार्य वासुदेव जसवाल के सेवानिवृत्त होने के अगले ही दिन नए प्रधानाचार्य ठाकुर प्रताप सिंह द्वारा कार्यभार संभाल लिया गया है। इससे पहले ठाकुर प्रताप सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला उटपुर मे भी बतौर प्रधानाचार्य के पद पर सेवारत थे, ठाकुर प्रताप सिंह के द्वारा लडभड़ोल स्कूल का कार्यभार संभालने पर समस्त स्कूल स्टाफ सहित विद्यार्थियों के अभिभावकों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है।LADBHAROLNEWS की तरफ से सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य वासुदेव जसवाल तथा विद्यालय के नए प्रधानाचार्य ठाकुर प्रताप सिंह के कार्यभार संभालने पर बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाएं!

Comments