BREAKING NEWS:

🏆 हिमाचल की बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का मान! 🏆 तुल्लाह पंचायत की स्वेता सिंह भाटिया ने ऑल इंडिया पुलिस बैंड प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल

Image
लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुल्लाह की स्वेता सिंह भाटिया ने ऑल इंडिया पुलिस बैंड प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। स्वेता सिंह भाटिया की इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी इस सफलता ने साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और प्रतिभा से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। स्वेता सिंह भाटिया को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। 💐 बेटी की इस उपलब्धि पर पूरे हिमाचल प्रदेश को गर्व है! 💐

लडभङोल मे जमथला निवासी की दुकान से 6 बोतल देसी शराब हुई बरामद!


 1       अभियोग संख्या 110/2021 दिनांकल 04.07.2021 अधीन धारा 39 हि0प्र0 आबकारी अधिनियम पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर जिला मण्डी में स0उ0नि0 मुन्शीराम प्रभारी पुलिस चौकी लडभडोल  के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ कि दिनांक 04.07.2021 को जब यह अन्य पुलिस कर्मचारियों के साथ गश्त पर मुकाम लडभडोल में मौजूद था तो निवासी जमथला डाकघर लडभडोल जिला मण्डी (हि0प्र0) की दुकान की तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 6 बोतलें देसी शराब की बरामद की । अभियोग पंजीकृत करके आगामी कार्यवाही अम्ल में लाई जा रही है ।

 

Comments