BREAKING NEWS:

🏆 हिमाचल की बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का मान! 🏆 तुल्लाह पंचायत की स्वेता सिंह भाटिया ने ऑल इंडिया पुलिस बैंड प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल

Image
लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुल्लाह की स्वेता सिंह भाटिया ने ऑल इंडिया पुलिस बैंड प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। स्वेता सिंह भाटिया की इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी इस सफलता ने साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और प्रतिभा से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। स्वेता सिंह भाटिया को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। 💐 बेटी की इस उपलब्धि पर पूरे हिमाचल प्रदेश को गर्व है! 💐

लांगणा पंचायत की आम सभा का कोरम पूरा लगभग 340 व्यक्तियों ने करवाई अपनी उपस्थिति दर्ज

 

लांगणा ,31 जुलाई  लांगणा पंचायत द्वारा बुलाई गई आम सभा का कोरम आज संपूर्ण हो गया। जिसमें लगभग 340 लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस दौरान इलाके की विभिन्न समस्याओं के बारे में लोगों के द्वारा चर्चा की गई और उनके बारे में प्रस्ताव डाले गए तथा साथ में विधवा , अपंग और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लगभग 11 लोगों को बीपीएल में डाला गया । इस बैठक के दौरान पंचायत प्रधान चंद्रमणि राणा ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी  दी गई। नई पंचायत के गठन के बाद यह बुलाया गया पहली आम सभा का कोरम संपूर्ण होने पर सभी इलाका वासियों ने खुशी व्यक्त की है ।



" पंचायत की आम सभा की इस बैठक में लगभग 340 लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई तथा आज की इस बैठक में विधवा , अपंग और गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लगभग 11 लोगों को बीपीएल में शामिल किया गया ।"
भीम सिंह, सचिव , लांगणा पंचायत

युवा विकास मंच के प्रतिनिधियों ने सौंपा मांग पत्र

पंचायत द्वारा बुलाई गई इस आम सभा की बैठक में आज युवा विकास मंच लांगणा के सदस्यों ने भी अपनी इलाके की समस्याओं के बारे में एक मांग पत्र पंचायत प्रधान चन्द्रमणि राणा के हाथों में सौंपा। पंचायत प्रधान ने मंच के प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को शीघ्र हल किया जाएगा।

Comments