BREAKING NEWS:

🏆 हिमाचल की बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का मान! 🏆 तुल्लाह पंचायत की स्वेता सिंह भाटिया ने ऑल इंडिया पुलिस बैंड प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल

Image
लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुल्लाह की स्वेता सिंह भाटिया ने ऑल इंडिया पुलिस बैंड प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। स्वेता सिंह भाटिया की इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी इस सफलता ने साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और प्रतिभा से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। स्वेता सिंह भाटिया को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। 💐 बेटी की इस उपलब्धि पर पूरे हिमाचल प्रदेश को गर्व है! 💐

यातायात नियमों की अवहेलना करने पर लडभङोल पुलिस ने काटे 26 लोगों के चालान!


 लडभडोल पुलिस चौकी की टीम बाजार में पूरे एक्शन मूड में दिख रही है सोमवार को लडभडोल पुलिस ने दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों के  चालान काटे है।लडभडोल पुलिस चौकी प्रभारी मुंशी राम ने पुष्टि करते हुए सोमवार को बताया कि मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत 26 लोगों के चालान काटे गए हैं जिसमें ₹4000 जुर्माना वसूला गया है।उन्होंने कहा कि लगातार नाके लगाए जा रहे हैं और बेवजह घूम रहे वाहन चालकों के भी चालान काटे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाजार में इधर-उधर गाड़ी पार्क करने वालों के भी समय-समय पर चालान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की गश्त लगातार जारी है।उन्होंने वाहन चालकों को चेताया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को बिल्कुल भी नहीं बख्शा जाएगा।

 

Comments