BREAKING NEWS:

🏆 हिमाचल की बेटी ने बढ़ाया प्रदेश का मान! 🏆 तुल्लाह पंचायत की स्वेता सिंह भाटिया ने ऑल इंडिया पुलिस बैंड प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल

Image
लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुल्लाह की स्वेता सिंह भाटिया ने ऑल इंडिया पुलिस बैंड प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। स्वेता सिंह भाटिया की इस शानदार उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनकी इस सफलता ने साबित कर दिया है कि मेहनत, लगन और प्रतिभा से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। स्वेता सिंह भाटिया को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। 💐 बेटी की इस उपलब्धि पर पूरे हिमाचल प्रदेश को गर्व है! 💐

यातायात नियमों की अवहेलना करने पर स्थानीय पुलिस ने काटे 23 लोगों के चालान!


 लडभड़ोल पुलिस कर्मचारी ने मोके पर 23 लोगो के चालान काटे है,लडभड़ोल पुलिस चौकी प्रभारी मुंशी राम ने  शुक्रवार को पुष्टि करते हुए बताया कि यातायात अवैध खनन सहित नो सोमकिंग करने वालो के मोके पर चालान काटे गए हैं,उन्होंने कहा कि यातायात की अवहेलना करने वालों में 12 लोगों के चालान काटे गए हैं वहीं खड रेत बजरी ले जाते वक्त पांच चालान मौके पर काटे गए हैं।इसके अलावा उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थान मे स्मोकिंग कर रहे हैं 6 लोगों के चालान काटे हैं। उन्होंने कहा कि मौके पर गश्त जारी है और समय-2 पर चालान जारी हैं।उन्होंने कहा कि जिन के चालान काटे गए हैं उनके खिलाफ सख्त से सख्त करवाई अमल में लाई जाएगी

Comments