BREAKING NEWS:

बेटियों को सशक्त बनाना ही विकसित समाज की नींव : सीडीपीओ बालम राम वर्मा

Image
  जोगिंदर नगर, 09 जुलाई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्राहल में छात्राओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने की। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक राहुल ठाकुर ने छात्राओं को करियर काउंसिलिंग के महत्व, विभिन्न रोजगार एवं उच्च शिक्षा के अवसरों तथा अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रंजना ने व्यक्तिगत स्वच्छता (पर्सनल हाइजीन), संतुलित जीवनशैली और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने छात्राओं को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मदर टेरेसा योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना, बेटी है अनमोल योजना, मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना, महिला स्वयं रोजगार योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं के उद्देश्य एवं लाभों से अवगत कराया।...

महिला मंडल अमेहङ ने विधायक प्रकाश राणा को करवाया अपनी समस्याओं से अवगत! विधायक प्रकाश राणा ने महिला मंडल को भवन की मरम्मत हेतु दिए ₹1 लाख!

 


आज महिला मंडल अमेहड़ का प्रतिनिधि मंडल जोगिन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री प्रकाश राणा जी से मिला और गांव की समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने महिला मंडल भवन के अधूरे कार्य के बारे में विधायक महोदय जी से बात की । जिसमे विधायक जी ने महिला मंडल भवन के कार्य पूर्ति के लिए एक लाख रुपये दिए और यह भी आस्वाशन दिया कि अगर पैसे कम पड़ेंगे तो और धनराशि मुहैया करवाएंगे। इस मौके पर पिहड़ बेढलु पंचायत प्रधान श्रीमती रेनू देवी,  पंचायत उपप्रधान श्री करतार जग्गी, महिला मंडल प्रधान श्रीमती कंचन कुमारी, उपप्रधान श्रीमती वीना देवी, सचिव श्रीमती राधा देवी, सहसचिव श्रीमती बीना देवी, कोषाध्यक्ष श्रीमती स्वाति, कुमा देवी, निशा देवी, शकुंतला देवी, कौशल्या देवी, चंचला देवी मौजूद रहे।

 

Comments