BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

महत्वपूर्ण सूचना! लडभङोल विद्युत मंडल के अधीन भगेहड़ फीडर में वीरवार 15 जुलाई को दोपहर 11:00 से 1:00 तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित!

 


लडभड़ोल :- विद्युत उपमंडल लडभड़ोल के आधीन 11 केवी भगेहड़ फीडर मे एचटी के खंबे को बदलने हेतु वीरवार 15 जुलाई को सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक या कार्य खत्म होने तक समस्त फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी स्थानीय सहायक अभियंता रामलाल नाईक ने दी। नाईक ने फीडर के समस्त उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील भी की।

Comments