BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

खड़ीहार पंचायत की छाम हरिजन बस्ती को जल्द सडक़ से जोड़ेंगे-प्रकाश राणा

जोगिंदर नगर विधायक प्रकाश राणा जी क्या कह रहे हैं ध्यान से सुने।
 






खड़ीहार पंचायत की छाम हरिजन बस्ती को जल्द सडक़ से जोड़ेंगे-प्रकाश राणा
खड़ीहार पंचायत के जन प्रतिनिधि मंडल ने विधायक प्रकाश राणा से की मुलाकात, बताई समस्याएं
जोगिन्दर नगर, 26 जून-जोगिन्दर नगर के विधायक प्रकाश राणा ने कहा कि जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खड़ीहार की हरिजन बस्ती छाम को जल्द एंबुलेंस सडक़ से जोड़ा जाएगा। उन्होने बताया कि कुंड-छाम वाया जानू संपर्क सडक़ निर्माण के लिए ग्रामीणों ने जमीन की एनओसी उपलब्ध करवा दी है तथा जल्द ही सडक़ का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। इस सडक़ के बनने से गांव के लगभग 30 परिवारों को इसका लाभ प्राप्त होगा। प्रकाश राणा आज उनके निवास स्थान गोलवां में खड़ीहार पंचायत प्रधान मनोहर की अगुवाई में मिलने पहुंचे जन प्रतिनिधि मंडल की समस्याओं को सुनने के दौरान बोल रहे थे।  
उन्होने बताया कि हरिजन बस्ती छाम में पानी की समस्या को भी जल्द दूर करने को पेयजल पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया जाएगा। उन्होने कहा कि खड़ीहार जोगिन्दर नगर विधानसभा क्षेत्र की एक पिछड़ी ग्राम पंचायत है तथा यहां के विकास कार्यों को गति प्रदान करने के लिए वे अपनी ओर से हरसंभव प्रयास करेंगे।
उधर खड़ीहार पंचायत प्रधान मनोहर ने पंचायत की विभिन्न समस्याओं को हल करने के लिए विधायक प्रकाश राणा का आभार जताया है।

Comments