BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

एकल विद्यालय की आचार्य ने बच्चों से करवाया योगा आंगनबाड़ी केंद्र लांगणा में योग शिक्षक ठाकुर सिंह वर्मा ने करवाई योग क्रियाएँ


लांगणा , 21 जून (राजमल) लांगणा पंचायत के विभिन्न स्थानों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योगा के कार्यक्रम आयोजित किए गए | एकल विद्यालय क्योना की आचार्य कुन्ती देवी ने उपस्थित बच्चों को योग क्रियायें करवाई तथा बच्चों को समझाते हुए कहा कि स्वास्थ्य ही उत्तम धन है | योग करने से व्यक्ति का शारिरिक , मानसिक और बौद्धिक विकास होता है | इन योग क्रियायों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लें तथा रोजाना सुबह अपने परिवार वालों के साथ योग करके स्वस्थ रहें |


आंगनबाड़ी केंद्र लांगणा में करवाई योग क्रियाएं

 ग्राम पंचायत लांगणा के आंगनवाड़ी केंद्र लांगणा में 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया | भारत सरकार आयुष विभाग के प्रोटोकॉल के अनुसार ठाकुर सिंह वर्मा योग शिक्षक पतंजलि  योग समिति ने बताया कि शरीर के विभिन्न अंगों को कैसे स्वस्थ रखा जा सकता है | यौगिक क्रियाएं जैसे कपालभाति, अनुलोम- विलोम, भ्रामरी, शीतली, ध्यान, व कंधों- घुटनों, कमर, पेट, पीठ आदि की क्रियाओं पर बारीकी से बताया गया | उन्होंने बताया कि लोगों का योग के प्रति विशेषकर कोरोना काल के दौरान  काफी उत्साह देखने को मिला | आज के योग मंत्र में महिलाओं ने काफी संख्या में भाग लिया | जिसमें दुर्गावती सुपरवाइजर लांगणा वृत, लता ठाकुर,रीनू, रवीना, सुमित्रा, सरोज, रूमा देवी, सुलेखा, व्यासा देवी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा मीना देवी, लीला देवी, लता देवी, सुनीता, रानी, मंजू, मीना, राजकुमारी,निर्मला, सहायिका व रामसिंह, दौलत राम, जगदीश चंद, कश्मीर सिंह, दयाल सिंह,शेर सिंह, आदि उपस्थित रहे |
Mnd - 1 - लांगणा - एकल विद्यालय की आचार्य बच्चों से योग क्रियायें करवाती हुई
Mnd -2-



 

Comments