BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

राहत भरी खबर! लडभङोल में आज हर कोरोना सैंपल की रिपोर्ट आई नेगेटिव!


 कोरोना संक्रमिण का खतरा अब पंचायतो में कम होता हुआ नजर आ रहा है रविवार को ग्राम पंचायत भगेहड में सैंपलिंग की गई।जिसमें में कोई व्यक्ति  कोरोना संक्रमित नहीं पाए गए हैं।लडभड़ोल अस्पताल की टीम ने ग्राम पंचायत भगेहड का दौरा किया और वहां एक दिवसीय कोरोना का कैंप लगाया गया रैपिड एंटीजन के तहत 65 लोगो की सैंपलिंग की गई जिसमें सभी की रिपोर्ट  नेगेटिव पाई गई हैं।मामले की पुष्टि एमओ डॉ रोहित चौहान ने की हैं। वही आपको बता दें कि पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा लोगों से अपील की गई थी कि लोग ज्यादा से ज्यादा कोरोना सैंपलिंग करने के लिए आए आगे आए। वही उप प्रधान रमेश चंद्र राठौर ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई सैंपल के लिए स्वास्थ्य विभाग का धन्यवाद भी किया है।

 

Comments