BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

8 जून 2021 को जल शक्ति मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह जोगिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए करेंगे समीक्षा दौरा विधायक प्रकाश राणा के साथ!


 समस्त विधानसभा क्षेत्र जोगिंदर नगर की जनता को सूचित किया जाता है कि माननीय जल शक्ति, राजस्व, बागवानी व सैनिक कल्याण मंत्री हिमाचल प्रदेश ठाकुर महिंद्र सिंह का जोगिंदर नगर विधानसभा क्षेत्र का विकास कार्य समीक्षा दौरा 8.6.2021 मंगलवार को इस प्रकार से रहेगा। माननीय विधायक  प्रकाश राणा भी उनके साथ रहेंगे।

सुबह 9 बजे माननीय मंत्री महोदय इसकी शुरुआत रैस्ट हाउस नेरी से करेंगे। उसके बाद लांगणा कोठी तुलाह खदर पंजालग भड़ोल रोपड़ी पंडोल बाग  गोलवां चौतडा होते हुए 12.30 बजे दोपहर तक जोगिंदर नगर विश्राम गृह पंहुचेगे। उसके बाद मकरिडी द्रुबल नोहली विहुँ भराडू होते हुए पधर का प्रोग्राम रहेगा।सभी प्रशासनिक व सभी विभागों के अधिकारी वर्ग भी साथ रहेंगे।
धन्यवाद

STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM




Comments